राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से की सगाई, यहाँ देखे अनदेखी तस्वीरें

Rana daggubati miheeka bajaj engagedRana daggubati miheeka bajaj engaged

फिल्म ‘बाहुबली’ में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने लॉकडाउन के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज से सगाई कर ली है।

राणा ने इसका खुलासा खुद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में मिहिका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए किया और लिखा, और अब सब ऑफिशियल हो गया। तस्वीर में राणा वाइट शर्ट और धोती पहने हुए है वही मिहिका ऑरेंज एंड पिंक कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही है।

21 मई को दोनों ने शानदार अंदाज में एक दूसरे के साथ परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। राणा दग्गुबाती के पापा सुरेश राणा बाबू ने बताया कि अभी की स्थिति को देखते हुए कोरोना वायरस के बाद दोनों सर्दियों में शादी प्लान कर रहे हैं।

इससे पहले दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम पर मिहिका बजाज के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘उसने हां कह दिया।’ इसके बाद उनके फ्रेंड्स और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था।

राणा की होने वाली दुल्हनिया मिहिका एक इंटरप्रेन्योर हैं. वो जाने माने बिजनेसमैन सुरेश बजाज की बेटी हैं। मिहीका बजाज की मां बंटी बजाज का जूलरी बिजनेस भी है।

मिहीका ने इंटीरियर डिज़ाइन में मुंबई से डिप्लोमा किया है, जबकि लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिज़ाइन में एमए किया है। मिहिका होम डेकॉर के बिजनेस में हैं. ड्यू ड्रॉप डिजाइन के नाम से उनका एक स्टूडियो है. इसके अलावा वो वेडिंग प्लानिंग और इवेंट्स भी ऑर्गेनाइज करती हैं।

मिहीका बजाज बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनकी बहन रिहा कपूर की अच्छी दोस्त है और मिहिका सोनम की शादी में भी नजर आई थी।

राणा दग्गुबाती अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। राणा  तेलुगू और तमिल के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।वह फिल्म ‘हाउसफउल 4’, ‘द गाजी अटैक’ और ‘बेबी’ में नजर आ चुके हैं।

Related posts