Ranbir, Alia Bhatt and Kapoor family attended Rishi ji’s 13th day prayer meet

rishi kapoor prayer meetrishi kapoor prayer meet

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुजरे हुए 13 दिन बीत गए हैं, मंगलवार को मुंबई में ऋषि कपूर की तेहरवीं की पूजा रखी गई. लॉकडाउन के बीच इस पूजा में परिवार के कुछ सदस्य ही नजर आए.

इस मुश्किल घड़ी में हर पल रणबीर का साथ देते आलिया भट्ट भी इस प्रेयर मीट में पहुंची. इस दौराना की कई तस्वीरें सामने आईं हैं. ऋषि जी की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इस पूजा के दौरान पिता की तस्वीर के साथ फोटो शेयर की. रिद्धिमा लॉकडाउन के चलते अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थी. वो उस समय दिल्ली में थी. बाद में वो बाय रोड दिल्ली से मुंबई का सफर तय कर इस मुशिकल की घडी में अपनी माँ के पास पहुंची.

ऋषि कपूर की तेरहवीं पर प्रार्थना सभा उनके बड़े भाई रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा अपनी बेटी नव्या नंदा के साथ नजर आई. इस दौरान ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन का पूरा परिवार भी नजर आया आदर जैन, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन शामिल हुए. लॉकडाउन के कारण इस पूजा को बेहद कम लोगों की मौजूदगी में पूरा किया गया.

बता दें कि ऋषि कपूर ने 30 मई को आखिरी सांस ली थी. वो पिछले करीब 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे.लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.अगले दिन रणबीर कपूर ने अपने पिता की ऋषि कपूर की अस्थियां मुंबई की बनगंगा में विसर्जित की गईं जिसमें रणबीर के साथ उनकी मां नीतू बहन रिद्धिमा और आलिया रहे मौजूद रहे.

Related posts