रणबीर कपूर हाथ में लगी चोट के बावजूद आलिया भट्ट के साथ पहुंचे मनाली

Ranveer Alia togetherRanveer Alia together

बॉलीवुड के चहेते कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। यहाँ तक की दोनों की शादी का फर्जी निमंत्रण कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दोनों के बीच रोमांस फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुआl इसके बाद इस कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रही। हलाकि अभी तक ना  रणबीर आलिया और ना ही उनके परिवार में से किसी ने इस रिश्ते पर अधिकारिक रूप से कोई बयान दिया है।

हाल ही में रणबीर आलिया मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए वे फिल्म  ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए मनाली जा रहे थे । आमतौर पर रणबीर और आलिया जब भी साथ नज़र आते हैं तो फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हो जाते हैं लेकिन इस बार एयरपोर्ट से दोनों की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए उन्हें देखकर फैंस थोड़ा परेशान हो गए। रणबीर एयरपोर्ट पर जब कार से उतरे तो उनके हाथ पर ग्रे कलर का स्लिंग बंधा हुआ था जिसे डेक कर उनके फैंस थोड़ा परेशान हो गए ।  

रणबीर को वीकेंड पर फुटबॉल मैच खेलते देखा गया था जब तक तो बिलकुल ठीक थे अब ये चोट मैच के दौरान लगी या किसी और वजह से ये तो पता नहीं चल पाया है।

मनाली पहुंचने के बाद  Span Resort and Spa में रणबीर आलिया का बहुत ही बढ़िया वेलकम हुआ वह की कुछ तस्वीरें भी सामने आ गयी है।

आपको बता दे आज कल आलिया भट्ट रणबीर की फॅमिली के साथ कुछ ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही है। आलिया की रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ की कई तस्वीरें है, जो हमें उन दोनों की नजदीकियों का अहसास कराती हैं।दोनों को अक्सर फॅमिली के साथ स्पॉट किया जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करे तो दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आनेवाले हैं। फिल्म की अगली शूटिंग अब मनाली में होनी है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कापड़िया भी हैं। शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो लुक में नजर आएंगे।

Related posts