कैसा होगा कियारा आडवाणी का बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने बताई

Kiara AdvaniKiara Advani

इस साल बॉलिवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक कबीर सिंह की लीड ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों चर्चा में बानी हुई है ।किआरा इस समय अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में बिजी है। अक्षय कुमार , करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हो चूका है जिसे दर्शको से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है । माना जा रहा है कि कबीर सिंह के बाद कियारा की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है।

पर्सनल फ्रंट की बात करे तो खबर है की कियारा आडवाणी इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही है।  पिछले दिनों कियारा के बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ भी पहुंचे थे । पार्टी खत्म होने के बाद कियारा, सिद्धार्थ की कार में बैठकर उनके साथ जाती दिखी थीं । हालांकि दोनों ने डेटिंग की खबरों को लेकर अब तक कुछ कहा नहीं है ।

लेकिन हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड नाईट में पहुंची किआरा ने बताया कि वे कैसे लड़के को डेट करना चाहती हैं कियारा ने फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टायल अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड हासिल किया। उनसे पूछा गया कि वे कैसे शख्स को डेट करना चाहती हैं ? इस सवाल के जवाब में किआरा ने क्या कहा आइये सुनते है

कियारा ने इससे पहले भी कबीर सिंह के प्रमोशन्स के दौरान एक इंटरव्यू में अपने परफेक्ट बॉयफ्रेंड के बारे में बात की थी. इस इंटरव्यू में कियारा से पूछा गया कि आपके लिए एक आदर्श बॉयफ्रेंड की परिभाषा क्या है. इस पर कियारा ने बात करते हुए कहा कि कोई ऐसा होना चाहिए जो काफी एक्सप्रेसिव हो, जो मुझे प्यार करे तो दर्शाए,  ईमानदार हो, लॉयल हो, पर्सनैलिटी अच्छी हो, जो अपने आप को लेकर कॉन्फिडेंट हो, फैमिली को प्यार करता हो.

अब सिद्धार्थ मल्होत्रा में ये साडी खुबिया है या नहीं ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा तब तक के लिए जुड़े रहिये गजब खबरों के साथ

Related posts