रिया कपूर अपने पहले प्यार करण बूलानी से 13 साल डेट करने के बाद लेने वाली है साथ फेरे

Rhea KapoorRhea Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर आज यानि 14 अगस्त को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. दोनों की शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त होंगे. दोनों की शादी अनिल कपूर के बंगले में होगी, वही इस बंगले को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. रिया वैसे तो फ़िल्मी दुनिया से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के कारण वो अक्सर चर्चा में रहती है.

Rhea Kapoor Set to Marry Partner Karan Boolani

सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर 33 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ 14 अगस्त को सात फेरे लेने को तैयार है. करण बूलानी, रिया का पहला प्यार है तो काफी लम्बे समय से एक दूसरे के साथ है और अब दोनों जिंदगी का बाकी वक्त भी साथ गुजारने को तैयार हैं. रिया कपूर और करण बूलानी पिछले 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है.

रिया कपूर ने करण संग अपने रिश्ते को बहन सोनम कपूर की शादी पर कंफर्म किया था. रिया करण की लव स्टोरी फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी. खुद रिया ने इस बात का खुलासा फिल्म के 9 साल पूरे होने पर किया था. रिया ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि ये फिल्म उनके लिए बेहद खास है रिया ने लिखा था कि ‘मेरी पहली फिल्म और मेरा पहला प्यार. मैं 21 साल की थी जब ये शुरू हुआ.’

Rhea Kapoor To Tie Knot With Boyfriend Karan Boolani Today

रिया अक्सर करण के साथ सॉइल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती है. वही साल 2019 में करण के बर्थडे पर वह रिया, सोनम और आनंद के साथ मिनी वेकेशन पर भी गए थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

आपको बता दे कि करण बूलानी एक फेमस निर्देशक हैं करण ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ जैसी बेहतरीन फिल्मों असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. वही करण ने कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी किया है. वही रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने आयशा और वीरे दी वेडिंग और खूबसूरत फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. इसके साथ ही रिया का अपना फैशन ब्रांड ‘Rheson’ भी है जिसे वह अपनी बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं.

Related posts