रिद्धिमा कपूर ने सेलिब्रेट किया 40 वा जन्मदिन, नीतू कपूर ने बेटी के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

Riddhima Kapoor Sahni BdayRiddhima Kapoor Sahni Bday

बॉलीवुड एक्टर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।रिद्धिमा के बर्थडे पर घर पर ही एक छोटी से पार्टी हुई, जिसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रीमा जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन और भरत साहनी ने मिल कर जम कर मस्ती की ।

पार्टी में करीना व्हाइट शर्ट और ब्लैक बॉटम्स जबकि करिश्मा फ्लोरल आउटफिट में नज़र आईं। वहीं, आलिया कैजुअल लुक में पार्टी में दिखाई दीं।
नीतू कपूर ने रिद्धिमा कपूर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे दिमाग में तुम अभी-भी मेरी छोटी-सी प्यारी-सी बेटी हो। लेकिन पिछले कुछ महीनों में तुमने जिस तरह मुझे संभाला है, वह अद्भुत रहा है। मेरी देखभाल की है और मेरे साथ सख्त भी रही हो। हम साथ रोए हैं, साथ हंसे हैं, साथ खेले भी हैं (जिसमें ज्यादातर बार तुम हारी हो), तुम जैसा कोई और नहीं हो सकता। 40 बार क्यूटनेस तुम्हें मुबारक हो।’

Riddhima Kapoor birthday Celebration

रिद्धिमा के बर्थडे पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जैम कर डांस किया। रणबीर, आलिया, अरमान, अनीसा सहित नीतू कपूर, और जैन फैमिली के लोगों ने भी मिलकर रिद्धिमा के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया है। यह वीडियो ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’ गाने पर बनाया गया है, जिसमें सभी फैमिली मेंबर डांस और अलग अलग एक्ट करते नज़र आ रहे हैं। रिद्धिमा ने यह वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है- ‘बेस्ट बर्थडे सरप्राइज। सभी को धन्यवाद।’

वीडियो में रणबीर और आलिया भट्ट ब्लू कलर की आउटफिट पहने हुए दिख रहे हैं।

Related posts