राहुल सुधीर से रवि दुबे तक इन एक्टर के साथ जुड़ चुका है निया शर्मा का नाम 

Nia SharmaNia Sharma

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, सोशल मीडिया पर निया की काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है. निया अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज के चलते सुर्खियां अपने नाम करती है. लेकिन फिलहाल निया अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुखियां बटोर रही है. पिछले कई समय से खबरें आ रही थी कि निया इंडस्‍ट्री के हैंडसम एक्टर राहुल सुधीर को डेट कर रही थी। लेकिन इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए निया ने राहुल सुधीर को सिर्फ अपना खास दोस्त बताया। राहुल सुधीर से पहले भी निया शर्मा का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ चुका है तो आइए जानते है।

वरुण जैन (Varun Jain)

Nia Sharma had linkups with Varun Jain

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम सबसे पहले अभिनेता वरुण जैन के साथ जुडा था। निया शर्मा ने साल 2010 में टीवी शो काली से अपने करियर की शुरुआत की थी इस शो में उनके साथ वरूण जैन भी थे। कहा जाता है कि शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया। हालांकि वरुण ने इस खबर को महज अफवाह करार दिया था। 

कुशाल टंडन (Kushal Tandon)

Nia Sharma had linkups with Kushal Tandon

वरुण जैन के बाद निया शर्मा का नाम कुशाल टंडन के साथ जोड़ा गया था। निया और कुशाल को टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में एक साथ देखा गया था। शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वही इस शो के दौरान दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार सामने आई थी। हालांकि निया शर्मा ने कुशाल टंडन की दोस्त बताते हुए लिंकअप की खबरों को महज अफवाह बताया था और आज तक भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

रवि दुबे (Ravi Dubey)

Nia Sharma had linkups with Ravi Dubey

निया शर्मा का नाम ‘जमाई राजा’ एक्टर रवि दुबे के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने शो जमाई राजा में साथ काम किया था और दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वही शो के दौरान दोनों के डेटिंग की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं। इस खबरों से रवि दुबे और उनकी पत्नि सरगुन मेहता की शादी पर प्रभाव पड़ने लगा था। लेकिन निया शर्मा ने इन खबरों को झूठ बता कर रवि को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया था। 

नमित खन्ना (Namit Khanna)

Nia Sharma had links with Namit Khanna

निया शर्मा का नाम रवि दुबे के बाद टीवी एक्टर नमित खन्ना से भी जुडा था। निया शर्मा और नमित ने वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में साथ काम किया था। वही वेब सीरीज में काम के बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स को भी हवा मिली थी हालांकि ये खबरें महज अफवाह ही रही।

कमल कुमार (Kamal Kumar)

Nia Sharma had links with Kamal Kumar

निया शर्मा के लिंकअप की खबरे अभी खत्म नहीं हुई थी। निया का नाम एक्टर कमल कुमार के साथ भी जोड़ा गया था। वही रिर्पोट के अनुसार कमल ने निया को क्रू मेंबर के सामने प्रपोज कर दिया था। कमल और निया को ‘अखियां दा घर’ गाने में साथ देखा गया था। हालांकि बाद में कमल ने इस प्रपोजल को महज एक मजाक बताया था।

राहुल सुधीर (Rrahul Sudhir)

Nia Sharma had links with Rrahul Sudhir

इन दिनों निया शर्मा टीवी शो ‘इश्क में मरजावां’ एक्टर राहुल सुधीर के साथ लिंकअप की खबरों के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लंबे समय से खबरें आ रही थी कि दोनो एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में आरजे कन्नन को दिए इंटरव्यू में निया शर्मा ने राहुल सुधीर को अपना बडी बताया और कहा कि वह उन्हें सिर्फ एक दोस्त के रूप में पसंद करती थीं। वही राहुल ने भी निया को सिर्फ अपना दोस्त बताया है।

Related posts