रुबीना दिलैक से हिना खान तक टीवी की ये बहुएं खतरों के खिलाड़ी में आयी नज़र

TV actress appeared in Khatron Ke KhiladiTV actress appeared in Khatron Ke Khiladi

बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द शुरू होने वाला है। फैंस इस शो का लंबे समय से इंतजार कर रहे थें। वही इस शो में नज़र आने वाले कंटेस्टेंट्स शो की शूटिंग के लिया रवाना हो चुके हैं। इस सीजन में टीवी की बहु रूबीना दिलैक और शिवांगी जोशी स्टंट करती नज़र आने वाली है। वही रूबीना और शिवांगी से पहले भी टीवी की कई बहुएं इस शो में स्टंट करती नज़र आई हैं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

Rubina Dilaik will appeared in Khatron Ke Khiladi

टीवी शो छोटी बहू से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक स्टंट आधारित रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना को ‘छोटी बहू’ में राधिका और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या सिंह की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वही रूबीना ने बॉलीवुड में हिंदी फिल्म ‘अर्ध’ से डेब्यू किया था।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

Shivangi Joshi will appear in Khatron Ke Khiladi

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा सिंघानिया गोयनका और सीरत शेखावत गोयनका की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करती दिखेंगी। ये शिवांगी का पहला रियलिटी शो होने वाला है जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड है वही उनके फैंस भी उन्हें स्टंट करता देखने के लिए बेसब्र हैं।

सृति झा (Sriti Jha)

Sriti Jha will appear in Khatron Ke Khiladi

टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा अरोड़ा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सृति झा भी रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। शो में टीवी की सीधी साधी बहु कीड़े मकोड़ों के साथ स्टंट करती नजर आएंगी।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

Divyanka Tripathi appeared in Khatron Ke Khiladi

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से घर घर में पहचान बनाने वाली टीवी की फेवरिट बहू दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आई थीं।  वही इस शो में दिव्यांका की धाकड़ छवि ने सभी को हैरान कर दिया था हालांकि दमदार प्रदर्शन के बाद भी दिव्यांका ये शो जीतने में नाकामयाब रही।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

Shweta Tiwari appeared in Khatron Ke Khiladi

टीवी के कई पॉपुलर शो मे नजर आ चुकी टीवी की फेमस बहू  श्वेता तिवारी भी खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले चुकी हैं। श्वेता को सीजन 11 में जबरदस्त स्टंट करते देखा गया था। 

हिना खान (Hina Khan)

Hina Khan appeared in Khatron Ke Khiladi

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभा चुकी पॉपुलर ऐक्ट्रेस हिना खान भी खतरों के खिलाड़ी में नज़र आ चुकी हैं। हिना इस शो के सीजन 8 का हिस्सा बनी थी। 

Related posts