कुमार गौरव की बेटी सिया बनी दुल्हन, मामा संजय दत्त परिवार के साथ हुए शामिल

Kumar gaurav daughter weddingKumar gaurav daughter wedding

बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से धाक जमाने वाले एक्टर कुमार गौरव चॉकलेट बॉय के रूप मशहूर हो गए थे। कुमार गौरव ने साल 1984 में सुनील दत्त और नरगिस की बेटी और संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी कर ली।नम्रता और कुमार गौरव की दो बेटियां हैं साच्ची और सिया।

कुमार गौरव की बेटी सिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य उदानी से शादी कर ली ।शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।

इस शादी में सिया के मामा संजय दत्त पत्नी मान्यता और बच्चे भी नजर आए ।संजय और मान्यता पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आए । इन तस्वीरों में कुमार गौरव को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो गया ।

सिया शादी में ऑफ व्हाइट लहंगा पहने बहुत खूबसूरत लग रही थी वही आदित्य भी इसी कलर की शेरवानी पहने दिखे ।सिया फैशन डिज़ाइनर है वही आदित्य का  फॅमिली गारमेंट्स का बिज़नेस है।

आपको बता दे कुमार गौरव की बड़ी बेटी साच्ची की शादी बिलाल अमरोही से हुई है। बिलाल अमरोही मशहूर फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के पोता हैं। बिलाल ने बॉलीवुड में ‘ओ तेरी’ फिल्म से शुरुआत की जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

आपको बता दे  कुमार गौरव ने अपनी  पहली ही फिल्म ‘लव स्टोरी’ से सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन वक़्त एक सा नहीं रहता अपनी पहली फिल्म हिट होने के बाद धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया और कुमार गौरव बड़े परदे से गायब हो गए ।

लेकिन फिल्मो से दूर होने के बाद भी कुमार गौरव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली।आज कुमार गौरव बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और मालदीव में ट्रेवल बिजनेसचला रहे है । इसके साथ ही कुछ कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी है। कुमार गौरव अपनी बिजनेस लाइफ में खुश हैं और उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है।

Related posts