कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य की शूटिंग शुरू, सृति, शब्बीर, धीरज और श्रद्धा ने शूट किया प्रोमो

kumkum bhagya shooting resumekumkum bhagya shooting resume

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लगभग 3 महीने के लॉक डाउन के बाद टेलीविज़न स्टार्स आपके पसंदीदा शोज के शूटिंग शुरू कर रहे है। महाराष्ट्र सरकार की नई गाइडलाइन को फॉलो करते हुए कई धारावाहिक की शूटिंग शुरू हो गई है।

एकता कपूर ने भी ‘कुंडली भाग्‍य’, ‘कुमकुम भाग्‍य’, ‘पवित्र बंधन’ और ‘नागिन 4’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस दौरान जहां सेट को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है, वहीं क्रू मेंबर्स पीपीई किट, फेस शील्ड पहने नजर आ रहे हैं।


लॉकडाउन के करीब 100 दिनों के बाद जी टीवी के सुपरहिट शोज ‘कुंडली भाग्य’ और ‘कुमकुम भाग्य’ की भी शूटिंग शुरू होते ही सेट का नजारा देखने लायक था ।शूटिंग के पहले दिन सृति झा, शब्बीर अहलूवालिया, धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या सेट पर नए एपिसोड की शूटिंग करते नजर आये।

सीन के रिहर्सल के वक़्त सभी स्टार्स मास्क पहने नजर आये वही क्रू मेंबर्स भी ग्लव्स और मास्क पहने हुए ही काम कर रहे है
करीब तीन महीने से शो की शूटिंग बंद थी, ऐसे में ऐक्‍टर्स से लेकर प्रड्यूसर्स और क्रू मेंबर्स सभी काम पर लौटकर उत्‍साहित हैं और सभी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहे है ।

Related posts