शाहीर शेख रुचिका कपूर ने परिवार संग मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, बेटी की दिखाई झलक

Shaheer Sheikh-Ruchikaa KapoorShaheer Sheikh-Ruchikaa Kapoor

शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने पिछले साल लॉकडाउन खुलने के बाद कोर्ट मैरिज की थी वही अब इस कपल की शादी को एक साल पूरा हो गया है. शाहीर और रुचिका ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी परिवार वालों के साथ मनाई है. जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Shaheer Sheikh-Ruchikaa Kapoor celebrate first wedding anniversary

शाहीर ने सोशल मीडिया पर पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीर फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की. इस तस्वीर में पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है. वहीं इस तस्वीर मे शाहीर और रुचिका की एक महीने की बेटी भी है. लेकिन बेटी का चेहरा तस्वीर में नजर नहीं आया. हाल ही में दोनों माता-पिता बने हैं. रुचिका ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था. वही दोनों ने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है.

वही रुचिका ने शादी की सालगिरह पर सोशल मीडिया पर शाहीर के साथ एक हैप्पी मूड वाली तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में शाहीर शेख मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं वही रुचिका उन्हें प्यार देखती हुई नज़र आयी. तस्वीर शेयर कर रुचिका ने कैप्शन में लिखा: किसी ऐसे शख्स से शादी करो जो आपके सभी जोक्स पर हंसता हो, खासतौर पर बुरे जोक्स पर.

Shaheer Sheikh shares a glimpse of daughter

शाहीर शेख ने पिछले साल नवम्बर में शाहीर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका से कोर्ट मैरिज कर थी. वही शादी के कुछ समय बाद ही इस कपल के पेरेंट्स बनने की खबर आयी थी.

शाहीर शेख इन दिनों कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के सीजन 3 में नज़र आ रहे है साथ ही शाहीर पवित्र रिश्ता 2 में मानव के किरदार में नज़र आ रहे है. वही रुचिका कपूर एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं. साथ ही निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘लैला मजनू’ जैसी और भी कई फिल्मों में काम किया है.

Related posts