इंडियन आइडल 12 के स्टेज पर शिल्पा शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़वाए, कराया योग

Shilpa ShettyShilpa Shetty

बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का हर कोई दीवाना है. शिल्पा ने योगा के जरिए खुद को बेहद फिट बना रखा है. वही हाल ही में शिल्पा को अपने साथ साथ इंडियन आइडल 12 के कंटस्टेंट को योगा करवाते देखा गया.

Shilpa Shetty Kundra teaches yoga asanas to contestant

दरअसल सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 काफी पॉपुलर शो है इस शो में कई बड़े सितारे गेस्ट बन कर आते है. वही शो में शिल्पा शेट्टी भी नज़र आई. और शो में अपने साथ कंटस्टेंट से योगा करवाया. बतादें कि इंडियन आइडल एक सिंगिंग शो है इस शो को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज करते है साथ ही सिंगर आदित्य नारायण इस शो के होस्ट है.

Shilpa Shetty, Anurag Basu and Geeta Kapoor at Indian Idol Show

इंडियन आइडल 12 में शिल्पा अपने अपकमिंग शो सुपर डांसर 4 को प्रोमोट करने पहुंची है. प्रमोशन के दौरान शिल्पा के साथ अनुराग बासु और गीता कपूर भी नज़र आए. शो के दौरान शिल्पा ने योग सिखाया. योगा सिखाते हुए शिल्पा की कई तस्वीरें सामने आई है जिसमे वो स्टेज पर बैठ कर कंटेंस्टेंट्स और शो के होस्ट आदित्य नारायण को योगा आसन सिखाती दिखी.

Shilpa Shetty teaches yoga asanas to contestants at Indian Idol Show

शो में शिल्पा नेवी ब्लू कलर के आउटफिट में पहुंचीं और इस आउटफिट में वो काफी खूबसूरत दिख रही थी. शिल्पा काफी फिटेस्ट एक्ट्रेस है वो योग के जरिए खुद को फिट रखती है. साथ ही वो लोगों को योगा करने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं.

आपको बतादे कि बाद शिल्पा जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली है. शिल्पा फिल्म निकम्मा में नज़र आएँगी. इसके अलावा वो हंगामा 2 में भी नजर आएंगी. शिल्पा ने फिल्मों की कुछ शूटिंग भी कर ली है.

Related posts