शिल्पा शेट्टी ने चैत्र नवरात्रि अष्‍टमी पर बेटी समीशा की वीडियो करी शेयर, हुई वायरल

Shilpa ShettyShilpa Shetty

दुनिया भर में आज चैत्र नवरात्रि अष्‍टमी मनाई जा रही है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा की एक बेहद प्यारी वीडियो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फैंस को चैत्र नवरात्रि अष्‍टमी की शुभकामनाएं देते हुए बेटी समीशा की बेहद प्यारी वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में समीशा ने क्‍यूट सी एथनिक ड्रेस पहनी हुई है, वीडियो में शिल्पा ने बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया। लेकिन वीडियो में समीशा ने ‘जय माता दी’ वाली चुनरी डाल रखी है और उस पर देवी मां की तस्‍वीर बनी हुई है. शिल्पा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

Shilpa Shetty shared adorable video of daughter Samisha on Chaitra Navratri Ashtami

वीडियो को शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा: ‘हमारी महागौरी की तरफ से मेरी पूरी इंस्‍टाफैमिली को हैपी अष्‍टमी। प्‍यार और पॉजिटिविटी बनी रहे।’ इसके बाद शिल्पा ने #gratitude, #love, #blessings और #ashtami जैसे हैशटैग्‍स दिए।

पिछले साल समीशा का फरवरी में सरोगेसी के जरिए जन्म हुआ था, हाल ही में समीशा एक साल की हुई है. समीशा शिल्पा की दूसरी बेटी है इससे पहले शिल्पा का बेटा है, जिसका नाम है वियान राज कुंद्रा है.

Shilpa Shetty motivating people for doing yoga

इसके साथ ही शिल्पा लॉक डाउन और कोरोना काल के बीच हो रहे तनाव से बचने और फिट रहने की आवश्यकता पर जोर दे रही है. और लोगो को प्रोत्साहित करते हुए मोटिवेशन दे रही है.

शिल्पा काफी समय से बॉलीवुड से दूर थी लेकिन जल्द ही शिल्‍पा ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्‍मा’ जैसी फिल्‍मों से अपना बॉलीवुड कमबैक करने वाली है.

Related posts