‘बालिका वधू 2’ की शूटिंग शुरू, नई ‘आनंदी’ और जग्या को देखने के लिए फैन्स एक्साइटेड

Balika Vadhu 2Balika Vadhu 2

 साल 2008 में आया टीवी का पॉपुलर शो बालिका वधू दर्शकों को खूब पसंद आया था वही अब इस शो का अगला सीजन जल्द ही ऑन एयर किया जायेगा. नया सीजन एक बार फिर बाल विवाह की बुराइयों से निपटते हुए दिखाई देगा। खबरों के मुताबिक मेकर्स अब शो के लिए कास्ट की तलाश में जुट गए हैं.

Shreya Patel, Vansh Sayani to Play Young Anandi and Jagya in Balika Vadhu 2?

इस सीजन में श्रेया पटेल और बालवीर फेम वंश सयानी लीड रोल में नजर आ सकते है. वही शो में आनंदी की मां के रोल के लिए रिद्धि नायक शुक्ला को फाइनल किया गया है. इनके अलावा ‘कुंडली भाग्य’  फेम एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला को भी इस सीजन के लिए साइन कर लिया गया है. उन्हें इसमें एक टीचर का किरदार निभाते देखा जाने वाला है.

बालिका वधू की शूटिंग राजस्थान में शुरू हो चुकी है. वहां एक छोटा-सा शेड्यूल पूरा करने के बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी. शहर में शो के सेट पहले से ही बन रहे हैं. इन सेट को पहले सीजन के सेट बनाने वाले स्फीयर रिजिन्स ही तैयार कर रहे हैं. सेट को पहले जैसा ऑरिजनल लुक दिया जा रहा है. साथ में इसमें कुछ एडवांस चीजें भी शामिल की जाएँगी.

Supriya Shukla and Riddhi Nayak shukla will be seen in Balika Vadhu 2?

वही इस सीजन की थीम पहले सीजन के करीब ही होगी, इसे वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर भी स्थापित किया जाएगा. आपको बता दे कि पहले सीजन में आनंदी और जग्या की मुख्य भूमिकाओं में बाल कलाकार अविका गौर और अविनाश मुखर्जी थे. उनकी यंग एज की भूमिकाएं प्रत्यूषा बनर्जी और फिर तोरल रासपुत्र और शशांक व्यास ने निभाई थीं. बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Related posts