शुभमन गिल से पहले इन सेलेब्स के साथ जुड़ चुका सारा अली खान का नाम 

Sara Ali Khan love affairsSara Ali Khan love affairs

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुब सुर्खियां बटोर रही है। सारा अली अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं इन दिनों उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड रहा है। खबरों के अनुसार सारा और शुभमन एक दूसरे को डेट कर रहें है। शुभमन से पहले भी सारा कई सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं तो आइए आज जानते है किन किन सेलेब्स के साथ सारा का नाम जुड चुका है।

शुभमन गिल (Shubman Gill)

Sara Ali Khan is dating Shubman

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सारा का नाम इन दिनों भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है। दरअसल हाल ही में सारा और शुभमन को एक साथ डिनर पर स्पॉट किया गया था m जहां से उनकी साथ में तस्वीर वायरल हुई थीं तभी से दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

Sara Ali Khan had dated Kartik Aaryan

सारा अली खान का दिल अभिनेता कार्तिक आर्यन पर आ चुका है सारा ने खुलेआम करन जौहर के शो कॉफी विद करन में कहा था कि वे कार्तिक को डेट करना चाहती है। वही सारा और कार्तिक ने एक साथ फिल्म लव आजकल 2 में साथ काम किया था तब दोनों के बीच अफेयर की खबर बी-टाउन के गलियारों में खूब गूंजी थी। हालांकि दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

Sara Ali Khan had dated Sushant Singh Rajput

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आई थी। वही फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत के करीब आ गई थी। दोनों के कोई बार साथ देखा गया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। 

हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor)

Sara Ali Khan had dated Harshvardhan Kapoor

एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। एक समय तक सारा और हर्षवर्धन के अफेयर की खबरें चर्चा में रही, दोनों को कई पार्टियों में साथ भी देखा गया और रिलेशनशिप के दौरान दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि ये रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला।

वीर पहाड़िया (Veer Pahariya)

Sara Ali Khan had dated Veer Pahariya

एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले राजनैतिक खानदान से तालुक्क रखने वाले वीर पहाड़िया से जुड़ा था। वीर राजनेता सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। दोनो के रिलेशन के दौरान सारा और वीर की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लेकिन ये रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और न ही कभी सारा ने इस रिश्ते को सार्वजनिक स्वीकारा। 

ईशान खट्टर (Ishaan Khattar)

Sara Ali Khan had dated Ishaan Khattar

धड़क एक्टर ईशान खट्टर के साथ भी सारा के डेटिंग की खबरें उड़ चुकी हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सारा ने इस बात की ओर इशारा करते हुए बताया था कि उन्होंने दो फिल्मी भाईयों में से एक को डेट किया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा चला दोनों अक्सर एक दूसरे को महज अच्छे दोस्त बताते हैं।

Sara Ali Khan Love Affairs

Related posts