सुगंधा मिश्रा से रानू मंडल तक इन लोगों को लता जी के गाने ने दी पहचान

Lata MangeshkarLata Mangeshkar

भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी की सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. वही रविवार की शाम उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. लता मंगेशकर ने अपने करियर में 30 हज़ार से अधिक गाने गए है वही उनके गाने आज भी लोगो के दिलों में बसे हुए है. वही कई लोग ऐसे है जिन्होंने लता जी की तरह गाना गाने की कोशिश की है और लोगों के बीच पहचान भी बनाई है. सुगंधा मिश्रा से रानू मंडल तक आइये जानते है कौन कौन इस लिस्ट में शामिल है.

सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra)

Sugandha Mishra get recognition from Lata mangeshkar’s song

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा पॉपुलर महिला कॉमेडियन की लिस्ट में शुमार है. उनकी कॉमेडी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं. सुगंधा मिश्रा मिमिक्री के लिए भी पहचानी जाती है लेकिन वो लता मंगेशकर की मिमिक्री बेहद अच्छी तरह करती है. वही सुगंधा लता जी की आवाज़ में गाना भी गाते दिखती है कई बार सुगंधा के हाव-भाव और बोलने और गाने के अंदाज़ से धोखा हो जाए कि कहीं ये सच मुच लता जी ही तो नहीं है.

रानू मंडल (Ranu Mondal)

Ranu Mondal get recognition from Lata mangeshkar’s song

पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाकर अपना गुजर-बसर करने वाली रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गई थी. रानू मंडल को लता मंगेशकर के गाने ‘एक प्यार का नगमा…’ से पहचान मिली थीं। इस गाने के बाद उनके पास कई ऑफर्स आए, जिसमे उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का गाना ‘तेरी मेरी कहानी…’ में सिंगर ने फीमेल वर्जन में उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया था।

प्रज्ञा मेधा (Pragya medha)

Pragya medha get recognition from Lata mangeshkar’s song

रानू मंडल के बाद एक दो साल की बच्ची के गाने का वीडियो वायरल हो हुआ था , इस वीडियो में बच्ची ने लता का गाना ‘लग जा गले’ गाया था. इस गाने को बच्ची में जिस मासूमियत और लय के साथ गाया था की लोग उसके फैन हो गए हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी थी. 

Related posts