सुनील शेट्टी से धनुष तक ये सेलेब्स हॉलीवुड फिल्मों में आएंगे नज़र

Bollywood celebsBollywood celebs

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा मे अपनी खासा पहचान बनाई है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड इंडस्ट्री मे भी अपनी पहचान बनाई है और ग्लोबल आइकॉन बनी. प्रियंका जल्द ही एनसीयू फेम एक्टर एंथोनी मैकी के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनते दिखाई देंगे.

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)

Suniel Shetty will be seen in Hollywood films

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी जल्द ही हॉलीवुड इंडस्ट्री मे कदम रखने वाले है. सुनील शेट्टी जल्द ही फिल्म कॉल सेंटर से हॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। ये फिल्म असल घटना पर आधारित है इस फिल्म मे सुनील एक सिख पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। सुनील ने इससे पहले 2007 की हॉलीवुड फिल्म में कैमियो रोल किया था.

धनुष (Dhanush)

Dhanush will be seen in Hollywood films

साउथ फिल्म इंडस्ट्री मे धमाल मचाने के बाद धनुष ने बॉलीवुड में कदम रखा वही अब धनुष जल्द ही हॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार हैं। धनुष नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म द ग्रे मैन में नजर आने वाले हैं।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

बॉलीवुड मे अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल मे अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी जल्द हॉलीवुड फिल्म में नजर आयेंगे. वही सूत्रों के अनुसार पंकज त्रिपाठी ने अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा भी कर लिया है.

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाले हैं। ऋतिक रोशन को हाल ही में एक यूएस की गेर्श एजेंसी नमक टैलेंट कंपनी ने साइन किया है.

शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala)

Sobhita Dhulipala will be seen in Hollywood films

रमन राघव 2.0, बॉडी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं शोभिता धुलिपाला जल्द ही हॉलीवुड फिल्म मंकी मैन में नजर आयेंगी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शोभिता के साथ ही अभिनेता सिकंदर खेर भी अहम भूमिका निभाएंगे. 

Related posts