Sunny Kaushal Birthday : विक्की कौशल हुए हिट तो भाई सनी कौशल का संघर्ष है जारी, ऐसा रहा करियर

Sunny KaushalSunny Kaushal

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल के छोटे भाई और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के छोटे बेटे सनी कौशल आज यानी 28 सितम्बर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे है. सनी का जन्म 28 सितम्बर 1989 को मुंबई में हुआ था. उनके जन्मदिन के मौके पर भाभी कटरीना ने एक स्पेशल तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

Katrina Kaif Wished Brother-In-Law Sunny Kaushal With Perfect Pic

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने देवर सनी कौशल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है वही भाई विक्की कौशल ने भी अपने सर्व गुण सम्पन्न भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. कटरीना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के किसी फंक्शन की एक तस्वीर शेयर की. जिसमे पति विक्की कौशल भी नज़र आये वही देवर सनी कौशल उन्हें झुक कर प्रणाम करते दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ”जीते रहो खुश रहो।” इस पोस्ट पर विक्की ने कमेंट कर दोनों को अपना अनमोल रत्न बताया. वही कई फैंस और सेलिब्रिटी कमेंट कर सनी को जन्मदिन की बधाई दे रहे है.

Vicky Kaushal wishes sarvagun sampana brother Sunny Kaushal on his birthday

वही विक्की कौशल ने भी भाई को जन्मदिन पर बढ़ी दी है. विक्की ने भी अपनी शादी के फंक्शन से एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों भाई वाइट रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नज़र आए. तस्वीर शेयर कर विक्की ने लिखा: ”हैप्पी बर्थडे सर्व गुण सम्पन्न कौशल, लव यू सनी कौशल।” एक्टर की शेयर तस्वीरों पर भी लोग कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है.

सनी कौशल एक भारतीय अभिनेता है उन्होंने साल 2016 में आयी फिल्म सनशाइन टूर्स एंड ट्रेवल्स से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. जिसके बाद उन्हें ‘शिद्दत’, ‘चोर निकलकर भागा’, ‘हुड़दंग’, ‘भंगड़ा पाले’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें अपने भाई जैसी सफलता नहीं मिला है।  सन्नी कौशल ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर कदम रखने से पहले सहायक निर्देशक के तौर पर फिल्म गुंडे और माय फ्रेंड पिंटो में काम किया था.

Sunny kaushal’s dating life

सनी कौशल पर्सनल लाइफ की बात करे तो इन दिनों वो एक्ट्रेस शरवरी वाघ को डेट कर रहे हैं।  दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। वही शरवरी से पहले सनी का नाम फिल्म शिद्दत में रही उनकी को स्टार राधिका मदान के साथ भी जुड़ा था. 

Related posts