गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के घर शिफ्ट हुए सुशांत, इस लिए लिया लिव-इन में रहने का फैसला

sushant singh rajputsushant singh rajput

टीवी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ड्राइव हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई जिसमे सुशांत के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीज नजर आई। हलाकि यह फिल्म  कुछ ज्यादा कमल नहीं कर पाई ।

सुशांत अपनी फिल्म ‘छीछोरे’ की रिलीज़ के बाद पेरिस के डिज़नीलैंड घुमने गए थेl वहा से लौटते ही सुशांत को डेंगू हो गया जिसके चलते उन्हें अपना अबू धाबी का ट्रिप कैंसिल करना पड़ा ।

वैसे खबरों के मने तो सुशांत इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं । सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता बिलकुल लोगो के सामने नहीं आने दिया है । अब सुशांत और रिया से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है ।

रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत और रिया ने लिव इन में रहने का फैसला कर लिया है और अब सुशांत अपना घर छोड़ के रिया के घर में शिफ्ट हो गए हैं ।स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, हाल ही में सुशांत को अपने घर से बैग आदि लेकर जाते देखा गया था । इसके बाद से उन्हें अपने घर पर नहीं देखा गया है ।

सुशांत सिंह राजपूत के वॉचमैन के मुताबिक सुशांत के घर पर लगातार होने वाली पार्टियों से उनके पड़ोसी परेशान थे। कई बार पड़ोसी और वॉचमैन सुशांत से उनके घर पर पार्टियों से होने वाली परेशानियों के बारे में बता भी चुके थे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ । सुशांत भी पड़ोसियों की टोका-टाकी से परेशान हो चुके थे ऐसे में उन्होंने अपना घर छोड़ा और रिया के घर पर शिफ्ट हो गए ।

अब देखना ये है की सुशांत और रिया कब तक अपने रिलेशनशिप को सबसे छुपा कर रख पाते  है। अब ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा की क्या सुशांत रिया के घर ही रहेंगे या अपने लिए अलग माकन ढूंढ लेंगे ?

Related posts