छोटी सरदारनी फेम दृष्टि ग्रेवाल बंधने वाली है शादी के बंधन में, प्री वेडिंग सेलिब्रेशन जारी

Drishtii GarewalDrishtii Garewal

टीवी शो छोटी सरदारनी में हरलीन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दृष्टि ग्रेवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. दृष्टि जल्द ही फेमस एक्टर अभय अत्री के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है.

Mehandi Ceremony of Drishtii Garewal

एक्ट्रेस दृष्टि ग्रेवाल जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाली है. हाल ही में उन्होंने अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की है. दृष्टि ने अपनी मेहँदी सेरेमनी में ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था. मेहँदी सेरेमनी में मेहँदी लगाए पोज़ देती दृष्टि बेहद खखूबसूरत लग रही थी. अपनी मेहँदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर कर दृढती ने कैप्शन में लिखा: ब्लेस्ड, मेहँदी सेरेमनी.

वही मेहँदी लगवाते हुए दृष्टि ने अपनी इंस्टा रील शेयर की इसमें वो मेहँदी लगवाती दिखी साथ ही वीडियो में मेहँदी का फेमस सांग मेहँदी है रचने वाली डाला गया है. वीडियो में दृष्टि काफी खुश नज़र आयी.

Haldi Ceremony of Drishtii Garewal

वही हाल ही में दृष्टि ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी हल्दी सेरेमनी की पिक शेयर की. हल्दी की रस्म में पीले कलर का सूट पहने दृष्टि फूलों के गहनों से सजी बेहद खूबसूरत लग रही थी.

वही दृष्टि ने हल्दी सेरेमनी की वीडियो भी शेयर की जिसमे उनके परिवार वाले उन्हें हल्दी लगाते दिखे.हल्दी लगाए पोज़ देती दृष्टि की तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे है और उन्हें कमेंट कर शादी की बधाइयां दे रहे है. हल्दी सेरेमनी से भी दृष्टि ने अपनी एक रील शेयर की जिसमे वो हल्दी लगाए बैठे बैठे ख़ुशी से पंजाबी गाने पर डांस करती नज़र आयी.

दृष्टि जल्द ही फिल्म जोड़ी में नज़र आने वाली है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और गायक हरसिमरन भी नज़र आएंगे. दृष्टि को कई पंजाबी मूवी जैसे मुकलावा, जिन्दारी में भी देखा गया है.

Related posts