शिल्पा शेट्टी से ले कर रणवीर सिंह तक इन स्टार्स ने फेन्स से जुड़े रहने के लिए किए ऐप लॉन्च

bollywood celebrity has own appbollywood celebrity has own app

आज के समय में बॉलीवुड हर जगह छाया हुआ है ऐसे मे सिलेब्रिटी भी अपने फैन्स को खुश करने और उनसे जुड़े रहना का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ स्टार ऐसे है जिन्होंने अपने फैन्स से जुड़े रहे के लिए अपने खुद के ऐप बनाये है। सलमान खान से ले कर अक्षय कुमार तक ने अपने ऐप लॉन्च किए है वही आज रणवीर सिंह ने भी अपना खुद का ऐप बनाया है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में और कौन कौन से स्टार्स शामिल हैं।

आलिया भट्ट (Alia bhatt)

Alia Bhatt

आलिया एक लाइव मोबाइल गेम का किरदार हैं। इस गेम में आलिया का किरदार अपने बेस्ट फ्रेंड को फ़िल्मी करियर में आगे बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा प्लेयर इसमें लड़की या लड़के को खुद चुन सकते हैं और यह गेम हिन्दी में भी है। इसके अलावा इस गेम में कई अलग-अलग एक्टिविटीज़ जैसे डांसिंग, डिज़ाइनर कपड़े पहना, टॉप फोटोग्राफर्स से फोटोशूट करना, इंटरव्यू देना और बहुत कुछ शामिल है।

दिशा पटानी (Disha Patani)

Disha Patani

दिशा के ऐप का नाम दिशा पटानी ऑफिशियल ऐप है और ये उन्हें उनके फैन्स के साथ जोड़ने के लिए लांच किया है दिशा इसपर कांटेस्ट चलाती हैं। इस ऐप में लाइव ब्रॉडकास्ट, इवेंट टिकट्स, बिल्ट-इन प्लेलिस्ट जैसे काफी फीचर्स हैं, जिसने दिशा के फैन्स उनसे जुड़ सकते हैं।

सलमान खान (Salman khan)

Salman Khan

सलमान ने अपने 51वें जन्मदिन पर बीइंग इन टच नाम का ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के ज़रिये फैन्स सलमान की लाइफ से जुड़ी बातें जान सकते हैं जैसे उनका वर्कआउट रूटीन और उनका फेवरेट खाना आदि। इसके अलावा इस ऐप में जॉब्स का ऑप्शन है, जिसके ज़रिये आप बीइंग ह्यूमन का हिस्सा बन सकते हैं।

सोनम कपूर (Sonam kapoor)

Sonam Kapoor

अप्रैल 2016 में सोनम ने अपना ऑफिशियल ऐप लॉन्च किया था। जिसके बाद सोनम भारत की पहली सेलिब्रिटी बन गयीं, जिनकी खुद की इमोटिकॉन रेंज है। इस ऐप में लाइव स्ट्रीम का फीचर है, जिससे यूजर्स सोनम के साथ चैट कर सकते हैं। फैशन और स्टाइल टिप्स के साथ-साथ इस ऐप में सोनम का फिटनेस और नुट्रिशन रूटीन भी आप देख सकते हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer singh)

Ranveer Singh

रणवीर ने अब लोगों को घर बैठे शिक्षा दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया है और ये काम करने के लिए उनके साथ  ‘एड्यूऔरा’ की टीम भी जुड़ी है। इस ऐप का मकसद विश्व स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल कर भारत के हर कोने में किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

अक्षय कुमार (Akshay kumar)

Akshay Kumar

LAC पर चल रहे तनाव के बाद भारत सरकार ने 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था जिस मे से एक लोकप्रिय गेम PUBG भी थी। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने PUBG के मुकाबले स्वदेशी गेम FAU-G पेश किया है। अक्षय कुमार ने ट्‍वीट कर इसकी जानकारी दी।

रेमो डीसूज़ा (Remo D’Souza)

Remo D’suoza

फ़िल्मकार और कोरियोग्राफर रेमो डीसूज़ा भी इस लिस्ट में है रेमो ने अपना ऐप बनाया है जिस में कांटेस्ट होते हैं, जिनमें आप भाग ले सकते हैं और जितने वाले को इनाम में रेमो और उनके क्रू से डांस सीखने और रेमो से विडियो चैट करने का मौका मिलता है, साथ ही उनकी फिल्म में काम करने का मौका और भी इनाम मिल सकते है। इसके अलावा इस ऐप पर रेमो के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स की लाइव अपडेट्स आपको मिलती है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

Shilpa Shetty Kundra

वही शिल्पा शेट्टी का स्वास्थ्य संबंधी एप है. शिल्पा का उद्देश्य स्वस्थ जीवन जीने में लोगों की मदद करना है. शिल्पा ने कहा कि उन्हें लगा बहुत से लोगों को सहायता, निर्देश और जानकारी की आवश्यकता है… और कई लोग उनसे पूछते भी हैं कि वह कैसे स्वस्थ रहती हैं. इसलिए उन्होंने अपने अनुभवों को एक एप के जरिए साझा करने की सोची.

Related posts