काजोल को था इस बॉलीवुड सुपरस्टार से प्यार , करण जोहर ने सालो बाद खोली पोल

kajol and Akshay kumarkajol and Akshay kumar

काजोल और करण जौहर तो की दोस्ती तो जग जाहिर है दोनों सालो से बहुत अच्छे दोस्त है हलाकि कुछ समय पहली दोनों की दोस्ती में कुछ कड़वाहट जरूर आई थी लेकिन अब दोनों फिर से दोस्त है और उनकी दोस्ती पहले से कई ज्यादा मजबूत है।

हाल ही में काजोल और करण जोहर टीवी जगत के सबसे पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे उन्होंने शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती की इसके साथ ही दोनों ने एक दूसरे को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए। करण ने इस दौरान  काजोल की ज़िन्दगी के  बहुत बड़ा राज से भी पर्दा उठाया।

करण ने बताया कि किसी समय में काजोल, अक्षय कुमार की बड़ी दीवानी थीं। जी है करण ने खुद इस बात का खुलासा किया की अक्षय कुमार काजोल के फर्स्ट क्रश थे।

करण ने कहा, ‘मैं काजोल से हिना फिल्म के प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय पर बड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में अक्षय  को ढूंढ रही थीं। मैं काजोल का इसमें साथ दे रहा था। हालांकि हमें अक्की मिले नहीं, लेकिन हमारी दोस्ती की शुरुआत हो गई। हम दोनों साउथ मुंबई में रहते थे और इसके बाद हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई।’

 बाद में अक्षय कुमार और काजोल ने एक साथ फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में भी काम किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान भी लीड स्टार के तौर पर थे। फिल्म का गाना ‘देखो जरा देखो’ बहुत  फेमस हुआ था।

करण ने इस दौरान ये भी बताया कि काजोल को कभी उनका बर्थडे याद नहीं रहता। काजोल और करण की दोस्ती को करीब 30 साल हो चुके हैं लेकिन करण ने बताया कि आज भी काजोल या तो उन्हें जन्मदिन से ठीक 1 दिन पहले विश करती हैं या बाद में।

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें