अंकिता लोखंडे ने कुछ इस तरह बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग अपना 36वां जन्मदिन मनाया

Ankita lokhande and Vicky JainAnkita lokhande and Vicky Jain

टीवी के फेमस शो पवित्र रिश्ता से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में भी एंट्री ले चुकी है और अक्सर चर्चा में रहती है. अंकिता 19 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश की औद्यौगिक नगरी इंदौर में जन्मी थी सोशल मीडिया पर अंकिता की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. आज एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन मना रही है.

Ankita Lokhande celebrated her 36th birthday

कल देर रात अंकिता के बर्थडे का जश्न बेहद शानदार तरह से मना जिसकी कुछ वीडियो और तवीर अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी. परिवार के सदस्यों के बीच अंकिता ने अपना बर्थडे केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वही इस खास मौके पर अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन भी मौजूद थे.

वही अंकिता ने अपने बर्थडे की एक वीडियो शेयर की जिसमे वो तीन केक काटती नज़र आयी. वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा -बर्थडे स्पेशल, हैप्पी बर्थडे. अंकिता के इस पोस्ट पर उनके फ्रेंड्स और फैंस उन्हें जनदिन की ढेरो बधाइयां दे रहे है वही अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन वाले पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी कॉमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

Ankita Lokhande’s birthday celebration

वही अंकिता ने जन्म दिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की जिसमे से एक में वो केक काटने से पहले विश मांगती हुई नज़र आयी. साथ ही इस पिक को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा: इच्छाएं और सपनें. अंकिता के सभी पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

वही बात करे तो अंकिता ने सबसे लोकप्रिय शो पवित्रा रिश्ता से घर-घर पहचान बनाई. सीरियल में अंकिता ने अर्चना की भूमिका निभाई थी, जो कि सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन पत्नी थी. इस हिट शो से अंकिता लोखंडे काफी मशहूर हुईं और अब वो बॉलीवुड ने अपने कदम रख चुकी है.

Related posts