तारक मेहता की ये एक्ट्रेस दोबारा करेगी शादी, जाने कौन है दूल्हा

Priya ahujaPriya ahuja

 इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे है तो वही हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रीटा रिपोर्टर के किरदार में नज़र आयी एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने दोबारा से शादी करने का फैसला किया है.

एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने अपने निर्देशक पति मालव राजदा संग दोबारा शादी करने वाली है. 19 नवंबर को प्रिया आहूजा और मालव राजदा ने अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में इस खास मौके पर दोनों  के साथ फिर से शादी करने का फैसला किया था.

TMKOC fame Priya Ahuja on renewing wedding vows with Malav Rajda

शादी से पहले प्रिया की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी भी की गयी थी, जिसमें सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम पहुंची थी. वही प्रिया आहूजा की मेहंदी की रस्म की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी. एक्ट्रेस सुनयना फौजदार और पलक सिंधवानी ने भी इस दौरान हाथों पर मेहंदी लगा रखी थी.

अपनी शादी में प्रिया बहुत ही खूबसूरत पेस्टल रंग के आउटफिट में नजर आएंगी. वहीं, मालव के ड्रेस की बात करे तो वह उसी से कलर कोऑर्डिनेट कर ड्रेस पहनेंगे. आपको बता दे कि प्रिया एक बच्चे की मां बन चुकी हैं वही उनकी इस शादी में उनका बेटा अरदास राजदा भी शामिल होगा.

Related posts