आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 10 June 2022

Bollywood NewsBollywood News

महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

Mahima Chaudhry reveals about her breast cancer diagnosis;

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें महिमा चौधरी नजर आ रही हैं। वही कीमोथेरेपी के वजह से उनके सिर के बाल झड़ चुके हैं. महिमा अब कैंसर से उबर रही है.

नयनतारा ने विग्नेश संग रचाई शादी

Nayanthara And Vignesh Shivan Are Married

साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने महाबलिपुरम में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है। शादी में साउथ और हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं हैं। वही शादी के बाद नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

अक्षय और टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ यूरोप में होगी शूट

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर खबरे आ रही थी कि ये फिल्म बंद होने वाली है लेकिन अब खबर है कि फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर जल्द ही शूटिंग के लिए यूरोप रवाना होंगे।

अमिताभ बच्चन का फिल्म ब्रह्मास्त्र से फर्स्ट लुक आउट

First look of Amitabh Bachchan from Brahmastra

अयान मुखर्जी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. अमिताभ बच्चन के पोस्टर को शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने संकेत दिया कि फिल्म में उनका कैरेक्टर एक गुरु का होने वाला है। अमिताभ के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

Related posts