आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 10 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

शादी के 4 महीने बाद मां बनी नयनतारा

Nayanthara and Vignesh Shivan blessed with twin boys

साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने हाल ही में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की हैं। दरअसल कपल शादी के 4 महीनों बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। कपल के घर दो बेटों ने जन्म लिया है। जिनकी तस्वीर शेयर कर कपल ने ये खुशखबरी दी है। जून में नयनतारा और विग्नेश ने की थी शादी।

फिल्म गुडबाय की टिकट 80 रुपये में मिलेगी

Amitabh Bachchan-starrer Goodbye to be sold for just Rs. 80 on October 11

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वही अब इस फिल्म को लेकर बडी खबर सामने आई हैं कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे और इस खास मौके पर मेकर्स फिल्म के टिकट की कीमत 80 रुपये करने की सोच रहे हैं।

गीता बसरा 6 सालों के बाद करेंगी कमबैक

Geeta Basra to return to the big screen with Notary

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा जल्द ही एक बार लम्बे समय के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। गीता ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी करने और मां बनने के बाद ब्रेक लिया था। और अब 6 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। गीता फिल्म ‘नोटरी’ से वापसी करने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी ‘दृश्यम 2’

Ajay Devgn’s ‘Drishyam 2’ to release in theatres on November

अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वही अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म अजय देवगन की दृश्यम का सिक्वल है।

मनोज बाजपेयी भानुशाली स्टूडियोज की फिल्म में आएंगे नज़र

Manoj Bajpayee begins shoot for courtroom drama

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है। फिल्म का नाम सामने नही आया है लेकिन ये फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म होने वाली है। इसे भानुशाली स्टूडियोज व जी स्टूडियोज के साथ मिलकर सुपर्ण वर्मा बना रहे हैं।

Related posts