आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 13 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

मोनिका ओ माय डार्लिंग की रिलीज डेट आई सामने

Rajkummar Rao and Radhika Apte starrer `Monica, O My Darling` to be released on THIS date

राजकुमार रव और राधिका आप्टे जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में नज़र आएंगे। वही हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 नवंबर को रिलीज होगी।

अंकिता लोखंडे की अपकमिंग फिल्म

Ankita Lokhande joins the cast of ‘Swatantrya Veer Savarkar’

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के हाथ बॉलीवुड की बड़ी फिल्म लगी है। खबर है कि अंकिता लोखंडे जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म स्वतंत्रतावीर सावरकर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इस फिल्म में रणदीप भारत के महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के किरदार में नज़र आएंगे।

ओटीटी पर जल्द दस्तक देगी ‘गुडबाय’

Amitabh & Rashmika’s ‘Goodbye’ Will Be Released On OTT

साउथ स्टार रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘गुडबाय’ 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं थी। फिल्म सिनेमाघर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब ये ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म नवंबर मध्य तक नेटफ्लिक्स पर देखने मिल सकती है।

जान्हवी कपूर पिता के प्रोडक्शन वेंचर में दिखाई देंगी

Janhvi Kapoor`s upcoming film `Mili` to be released on this date

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘मिली’ का फर्स्ट लुक और टीजर हाल ही में जारी हुआ है। यह फिल्म मलयालम सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक हैं। वही इसकी रिलीज़ डेट सामने आई हैं ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। वही पहली बार जान्हवी, अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन वेंचर में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ मनोज पाहवा और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार पर्ल वी पुरी

Pearl V Puri to make Bollywood debut with ‘Yaariyan 2’

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर पर्ल वी पुरी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कराने वाले हैं। उन्हे साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ के सिक्वल ‘यारियां 2’ में देखा जाएगा। यह फिल्म अगले साल 12 मई को रिलीज की जायेगी। वही इस फिल्म में यश दासगप्ता और मीजान जाफरी भी नज़र आएंगे।

Related posts