Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 14 September 2022

रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की रिलीज डेट आउट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। पहले पार्ट को मिली सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रह्मास्त्र का पार्ट 2 दिसंबर 2025 में रिलीज होगा। 

फिल्म डॉक्टर जी की रिलीज डेट आउट

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में आयुष्मान और रकुल पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। वही अब फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर का निधन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने हेयर ड्रेसर के निधन पर दुख जताया है। अक्षय कुमार के हेयर ड्रेस मिलन उनके साथ पिछले 15 साल से काम कर रहे थे। 

आरती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन

बिग बॉस स्टार आरती सिंह इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से छाई हुई हैं। हाल ही में आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि 18 दिनों में उन्होंने 5 किलो वजन कम किया है। 

आयशा जुल्का का ओटीटी पर डेब्यू

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘हश हश’ के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है। आयशा जुल्का को साल 2010 में आई फिल्म ‘अदा’ में आखरी बार देखा गया था। फिर 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद वह अनिल शर्मा की फिल्म ‘जीनियस’ में नजर आई थी और अब वेब सीरीज ‘हश हश’ मे नजर आएंगी। 

Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

4 सप्ताह ago