आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 17 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

बॉलीवुड डेब्यू को तैयार जैस्मिन भसीन

Jasmin Bhasin to debut in Bollywood

‘बिग बॉस 14’ फेम पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन टीवी पर जलवा दिखाने के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। खबरों के अनुसार जैस्मिन जल्द ही मशहूर डायरेक्टर महेश और विक्रम भट्ट की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

हार्टअटैक आने के सात दिन बाद भी वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव 

Comedian Raju Srivastava Continues To Be On Life Support

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है और सात दिन बाद भी वह होश में नहीं आए हैं। उनकी सेहत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि अभी भी वह वेंटिलेटर पर हैं। 

‘द डर्टी पिक्चर’ के सीक्वल में नजर नहीं आएंगी विद्या बालन

Blockbuster Dirty Picture to have a sequel

साल 2011 में आई विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल जल्द बनने वाला है। रिपोर्टस के अनुसार इसके सेकंड पार्ट की कहानी पूरी तरह से अलग होने वाली हैं वही इस फिल्म में नए एक्टर्स नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के सीक्वल में विद्या नही दिखेगी उनकी जगह एक्ट्रेस कृति सेनन या फिर तापसी पन्नू को लीड रोल में कास्ट किया जा सकता है।

स्वरा भास्कर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Swara Bhasker Set To Play 9 characters in Manish Kishore’s film

बॉलिवुड की बोल्ड बेबाक ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर के हाथ बड़ा जैकपॉट लगा है। खबरों के अनुसार स्वरा ने डायरेक्टर मनीष किशोर और मधुकर वर्मा की फिल्म मिसेस फलानी साइन कर ली है। खबरों की माने तो फिल्म में 9 अलग-अलग कहानियां हैं, जिनमें स्वरा के 9 अलग-अलग किरदार होने वाले हैं। वही हर किरदार एक-दूसरे से एकदम अलग होगा।

Related posts