आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 19 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक

Raju Srivastav Health Update

कॉमेडी स्टार राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती है। धीरे धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा था लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत नाजुक हो गई है। वही बताया जा रहा है कि उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है।

महेश बाबू की ‘एसएसएमबी 28’ की रिलीज डेट आई सामने 

Mahesh Babu’s film SSMB28 gets release date

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म ‘एसएसएमबी 28’ की रिलीज डेट सामने आई हैं। ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल 2023 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

रोहित शेट्टी बनाने वाले ‘गोलमाल 5’

Rohit Shetty confirms ‘Golmaal 5’

बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस फ्रेंचाइजी ने लोगों को जमकर लोटपोट किया है। अब तक इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्में आ चुकी हैं। वही अब रोहित शेट्टी ने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही ‘गोलमाल 5’ बनाने वाले है, उन्होंने ये भी कन्फर्म किया है वह अजय देवगन को इसमें लेगें. इस खबर के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड है।

‘तारे जमीं पर’ फिल्म के ईशान की बड़े पर्दे पर वापसी

Darsheel Safary to return to films after a decade

15 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीं पर’ ईशान अवस्थी के किरदार में नज़र आए एक्टर दर्शील सफारी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। बतौर हीरो दर्शील सफारी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘टिब्बा’ से कमबैक करने वाले हैं। 

Related posts