आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 19 June 2022

Bollywood NewsBollywood News

‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर का लुक लीक

Ranbir Kapoor’s ‘Shamshera’ first look leaked

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनके लुक का पोस्टर लीक हुआ है। जिसमें बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में उनका लुक काफी खौफनाक लग रहा है। रणबीर के इस लुक को देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्द लेंगे फेरे

Payal Rohatgi-Sangram Singh wedding on July 9

लम्बे सालों तक डेट करने के बाद जल्द ही पायल रोहतगी और संग्राम सिंह सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों के अनुसार दोनों 9 जुलाई को आगरा में सात फेरे लेंगे। वही शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। 

महिला क्रिकेट टीम के मालिक बने शाहरुख खान

SRK now owns women’s cricket team

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने हाल ही में एक और नई क्रिकेट टीम को खरीद लिया है. शाहरुख ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की महिला क्रिकेट टीम को खरीदा है। वही शाहरुख की टीम 30 अगस्त को वुमेन्स कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना पहला मुकाबला खेलेगी. शाहरुख ने अपनी टीम को त्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) नाम दिया है।

फिल्म जी ले ज़रा की शूटिंग लम्बे वक्त के लिए टली

Priyanka Chopra, Katrina Kaif & Alia Bhatt Jee Le Zaraa postpone

प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट स्टारर फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जी ले ज़रा की शूटिंग को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है। खबरों के अनुसार तीनों एक्ट्रेस की डेट्स नही मिल पाने के चलते ऐसा किया गया है। 

Related posts