आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 19 October 2022

bollywood newsbollywood news

19 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 19 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। 

इस अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देंगी आलिया भट्ट

Alia Bhatt will welcome her first child with Ranbir Kapoor at HN Reliance Foundation Hospital

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। वही कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए कई इंतजामों में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। वही आलिया गिरगांव के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

साउथ इंडस्ट्री में एंट्री करेंगी दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone to star opposite Mahesh Babu in SS Rajamouli’s next

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपना जलवा साउथ इंडस्ट्री में बिखेरने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्म निर्माता एस एस राजमौली जल्द ही नई फिल्म लाने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। वही इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं।

बांग्लादेश में कैंसिल हुआ नोरा फतेही का डांस शो

Nora Fatehi’s Dance Performance Cancelled By Bangladesh Government

बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक इवेंट के दौरान परफॉर्मेंस देने वाली थीं। लेकिन अब खबर है कि बांग्लादेश सरकार ने नोरा को इवेंट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। वही कहा जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार ने डॉलर बचाने के लिए ऐसा किया है।

ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है ब्रह्मास्त्र

Brahmastra locks its OTT release date

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वही अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 4 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सभी भाषाओं में स्ट्रीम की जा सकती है।

कश्मीर के हालातों को दिखाती ‘तनाव’ की रिलीज़ डेट आई सामने

Tanaav Series To stream In November on Sony LIV

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स सोनी लिव पर जल्द ही तनाव वेब सीरीज रिलीज़ होने वाली हैं। हाल ही में इसका धमाकेदार टीजर जारी किया गया है। तनाव एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है, जो साल 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सीरीज मशहूर इस्राइली ड्रामा सीरीज ‘फौदा’ का इंडियन वर्जन है। इस सीरिज को 11 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Related posts