आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 2 July 2022

bollywood newsbollywood news

तारक मेहता में ‘नट्टू काका’ को रिप्लेस करेगा ये एक्टर

‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ introduces actor Kiran Bhatt as new Nattu Kaka

टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो’ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए नट्टू काका की एंट्री हुई हैं। इस शो में किरण भट्ट नट्टू काका का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले एक्टर घनश्याम नायक शो में ‘नट्टू काका’ का किरदार निभा रहे थे लेकिन 3 अक्टूबर 2021 को घनश्याम नायक ने 76 साल की उम्र में कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया था।

पायल और संग्राम अपनी शादी में करेंगे खास काम 

Sangram Singh and Payal Rohatgi to feed orphans kids, animals and plant trees on their wedding

एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह सगाई के 8 साल बाद 9 जुलाई को शादी रचाने वाले हैं। ये शादी बेहद खास होने वाली है। शादी में पायल और संग्राम पर 200 जानवर और 100 अनाथ बच्चों को खाना खिलाएंगे साथ ही कपल 100 पेड़ लगाएंगे।

राजपाल यादव के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

Rajpal Yadav accused of cheating

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता राजपाल यादव एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल यादव पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ नोटिस जारी कर धोखाधड़ी के आरोप के मामले में जबाव मांगा है। 

मसाबा मसाबा 2 की रिलीज डेट आई सामने

‘Masaba Masaba’ Season 2 on Netflix from July 29

नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज में से एक मसाबा गुप्ता और नीना गुप्ता स्टारर ‘मसाबा मसाबा’ का दूसरा सीजन काफी दिनों से चर्चाओं में है। मेकर्स ने ‘मसाबा मसाबा’ के पहले सीजन की सफलता के बाद इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मसाबा मसाबा का दूसरा सीजन 29 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

आर्यन खान ने पासपोर्ट वापसी की मांग की 

Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan asks court to return his passport

पिछले साल क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से क्लीन चिट मिलने के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने एक विशेष एनडीपीएस अदालत में याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट वापस किए जाने की मांग की।।

Related posts