आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 2 November 2022

bollywood newsbollywood news

2 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 2 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

पुनीत राजकुमार मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित हुए

Late Puneeth Rajkumar awarded ‘Karnataka Ratna’ posthumously

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया गया है। राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पुनीत राजकुमार को इस रत्न से सम्मानित किया गया।

गायत्री देवी की बायोपिक में नज़र आएंगी ऐश्वर्या राय?

Will Aishwarya Rai Bachchan play Gayatri Devi in a biopic?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जयपुर की महरानी गायत्री देवी की बायोपिक में नजर आने वाली है। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या लंबे समय से गायत्री देवी की बायोपिक में काम करना चाहती थी। वही ये फिल्म जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनने वाली है।

सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा

Salman Khan Granted Y+ Security

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था। जिसके बाद अब सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सलमान को अब मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी।

इंडिया लॉकडाउन ओटीटी पर होगी रिलीज

Madhur Bhadarkar to direct ‘India Lockdown’ for streamer ZEE5

मधुर भंडारकर ‘इंडिया लॉकडाउन’ नामक फिल्म लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म के जरिए कोविड महामारी के दौरान भारतीयों पर पड़े असर को दिखाने की कोशिश की जाएगी। यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

शाहरुख खान की ‘पठान’ का हो रहा बहिष्कार

किंग खान शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ से पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रिन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। तो वही कुछ यूजर्स ऐसे है जो इस फिल्म के टीजर रिलीज होने से पहले ही ट्विटर पर ‘पठान’ का बायकॉट कर रहे हैं।

Related posts