आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 2 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

2 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 2 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। 

‘रक्षा बंधन’ की ओटीटी रिलीज डेट

Akshay Kumar starrer Raksha Bandhan to premiere on ZEE5 on October 5

अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वही अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाना है।फिल्म ‘रक्षा बंधन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 5 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है।

अन्नू कपूर हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार

Actor Annu Kapoor Cheated of Rs 4.36 Lakh in KYC Fraud

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। एक फ्रॉड ने बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी डीटेल्स अपडेट करने के बहाने अन्नू कपूर को शिकार बनाया और 4 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है।

अजय देवगन की ‘मैदान’ की नई रिलीज डेट आई सामने

Ajay Devgn starrer `Maidaan` to release on this date

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। ‘दृष्यम 2’ के लिए चर्चा में रहने के बाद उनकी फिल्म ‘मैदान’ की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। मैदान 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है, फिल्म में अजय देवगन ‘अब्दुल रही’ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘रैम्बो’ के नज़र आएंगी यह एक्ट्रेस

Tiger Shroff- Rashmika Mandanna to Now Team Up for Rambo

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म ‘रैम्बो’ को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हैं। वही इस फिल्म से जुडी खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस को चुन लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस फिल्म में लीड रोल में नज़र आने वाली है। सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म को रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related posts