आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 2 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

कोरोना नेगेटिव हुए अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan tests negative for COVID-19

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दोबारा कोरोना को मात दे दी है। अमिताभ 9 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के बाद अब कोविड नेगेटिव हो गए हैं उन्होंने23 सितंबर को सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। 

चारु असोपा और राजीव सेन नही लेंगे तलाक

Charu Asopa And Rajeev Sen Decide To Keep Their Marriage

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते कुछ समय पहले से खबरे सामने आई की चारू असोपा और राजीव सेन एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन चारु ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि कपल अपनी शादी को एक और मौका देने वाले हैं। 

रश्मिका मंदाना संग स्क्रीन शेयर करेगें कपिल शर्मा

Kapil Sharma, Rashmika Mandanna Collaborate For New Project ‘Mega Blockbuster’

पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।दोनों मेगा ब्लॉकबस्टर टाइटल की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा।

रितेश और जेनेलिया ने खरीदी नई कार

Riteish Deshmukh, Genelia D’Souza buy ₹1.4 cr BMW on Ganesh Chaturthi

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल अभिनेता रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने न्यू लग्जरी कार खरीदी है। कपल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर ब्रांड न्यू लग्जरी BMW x इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। रिर्पोट के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत तकरीबन 1.16 करोड़ है। 

पवन कल्याण की ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी री-रिलीज

Pawan Kalyan’s Jalsa scripts History

पवन कल्याण की ब्लॉकबस्टर फिल्म जलसा को 2 सितंबर को री-रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वही बताया गया है कि फिल्म की री-रिलीज से होने वाली कमाई को समाज कल्याण में खर्च किया जाएगा। 

Related posts