आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 21 June 2022

Bollywood latest NewsBollywood latest News

लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी तापसी की फिल्म ‘दोबारा’ 

Taapsee Pannu’s ‘Dobaaraa’ To Premiere At London Film Festival

अभिनेत्री तापसी पन्नू की थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा’ का 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। इसकी जानकारी लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। शोभा कपूर व एकता आर कपूर और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस ने इस फिल्म का निर्माण किया है।  

कानूनी पचड़े में फंसी ‘जुग जुग जियो’

‘Jug jugg Jeeyo’ is in a copyright infringement case

नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और अनिल कपूर स्टारर फिल्म’जुग जुग जियो’ 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन ये फिल्म रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। फिल्म को लेकर रांची में निर्माताओं के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

सलमान खान की फिल्म में हुई राम चरण की एंट्री 

Ram Charan to make a special cameo in Salman Khan’s Kabhi Eid Kabhi Diwali

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले कुछ समय में फिल्म में कई नए सितारों ने एंट्री ली है वहीं अब इस फिल्म में एक और नया सितारा जुड़ गया है। खबरों के अनुसार साउथ सुपरस्टार राम चरण इस फिल्म में नजर आएंगे।

करण जौहर करेंगे आर्यन खान को लॉन्च

Karan Johar to launch Aryan Khan

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म निर्माता करण जौहर बॉलीवुड स्टार किड्स के गॉड फादर भी है। करण ने इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है। वही अब खबर है कि करण जल्द ही बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं।

एक्ट्रेस सामंथा से तलाक के बाद इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे नागा 

Naga Chaitanya Dating Sobhita Dhulipala

अक्टूबर 2021 में साउथ इंडस्ट्री का पावर कपल सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य एक दूसरे से अलग हो गया था। शादी के करीब चार साल बाद कपल ने एक दूसरे से तलाक लिया।वही अब खबरे है कि सामंथा से अलग होने के बाद नागा ‘मेड इन हेवन’ फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। रिर्पोट के अनुसार दोनो को एक साथ एक्ट्रेस के नए घर में भी देखा गया। 

Related posts