आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 25 June 2022

Bollywood updatesBollywood updates

अक्षय और सामंथा ने फिल्म के लिए मिलाया हाथ!

Samantha Ruth Prabhu to Spill The Koffee With Akshay Kumar

साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा प्रभु लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे समय से सामंथा के बॉलीवुड में एंट्री लेने की खबरें सामने आई हैं। वही अब खबरों के अनुसार सामंथा और अक्षय ने कॉफी विद करण के लिए हाथ मिलाया है दोनों इस शो में साथ नज़र आ सकते है.

बाहुबली के एक्टर ने शाहरुख की ‘जवान’ में ली एंट्री

Rana Daggubati to feature in Shah Rukh Khan’s Jawan

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में है। वही फिल्म से जुड़ी कई खबरे भी लगातार सामने आ रही है। हाल ही मे आई खबर के अनुसार इस फिल्म में ‘बाहुबली’ में विलेन का किरदार निभा चुके राणा दग्गुबाती की एंट्री हुई हैं।

‘शमशेरा’ का ट्रेलर देख बायकॉट की उठी मांग

‘Hurt Hindu Sentiments’ Sanjay & Ranbir’s Film Faces Backlash As #BoycottShamshera Trends

रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को काफी प्यार मिल रहा है लेकिन कई यूजर्स को ये ट्रेलर पसंद नही आया जिसके चलते फिल्म को बायकॉट की उठी मांग। फिल्म में विलेन बने संजय दत्त के लुक को देखकर, हिंदू धर्म का विलेन दिखाने की वजह से लोग नाराज हैं।

भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को दो करोड़ों की कार

Bhushan Kumar gifts a swanky sports car to Kartik Aaryan

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है। इस फिल्म ने 180 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म की सफलता के बाद फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को भारत की पहली जीटी, एक पॉश ऑरेंज रंग की मैकलारेन कार गिफ्ट में दी है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ है।

जल्द आने वाला है ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट!

Akshay Kumar, Paresh Rawal and Suniel Shetty to reunite for ‘Hera Pheri 3’

साल 2000 में आई कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया था। फिल्म के अच्छे परदर्शन के बाद इसका दूसरा पार्ट फिर हेरा फेरी भी लाया गया था जिसे भी दर्शको ने काफी पसंद किया। वही अब जल्द ही इस फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है। वही ‘हेरा फेरी’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि वह ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट भी पुरानी स्टार कास्ट के साथ ही बनाएंगे। 

Related posts