आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 31 July 2022

Today Bollywood NewsToday Bollywood News

सिंगर अर्जुन कानूनगो जल्द करेंगे शादी

Arjun Kanungo to tie the knot with long-time fiancee Carla Dennis in August

पॉपुलर सिंगर अर्जुन कानूनगो इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। अर्जुन जल्द ही अपनी मंगेतर कार्ला डेनिस शादी करने जा रहे हैं। कपल इस साल अगस्त के महीन में पूरे रीति-रिवाज के अनुसार अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करेगा। 

राजकुमार राव ने खरीदा जान्हवी का आलीशान अपार्टमेंट

Rajkummar Rao buys Janhvi Kapoor’s Juhu house for Rs 44 crore

अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही मे मुंबई में एक नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। राजकुमार ने ये अपार्टमेंट अपनी को-स्टार रह चुकी अभिनेत्री जान्हवी कपूर से खरीदा है। राजकुमार राव ने यह अपार्टमेंट करीब 44 करोड़ रुपये में  लिया है। यह लग्जुरियस फ्लैट करीब 3456 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 

पुष्पा 2 की रिलीज डेट आई सामने

Pushpa 2 release date revealed

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा ने इस साल काफी धमाल मचाया था। वही अब फिल्म का दूसरा पार्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में पुष्पा 2 की रिलीज डेट सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म साल 2023 की अगस्त में रिलीज़ की जाएगी।

शाहरुख की आगामी फिल्म में नजर आएंगी दीपिका 

Deepika Padukone to join Shah Rukh Khan in Jawan

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में अभिनेता शाहरूख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दीपिका जल्द ही शाहरूख की फिल्म पठान में नज़र आने वाली हैं। वही खबरों के अनुसार पठान के बाद दीपिका किंग खान की ‘जवान’ में भी नजर आ सकती हैं।

Related posts