आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 4 June 2022

Bollywood updatesBollywood updates

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी ‘सम्राट पृथ्वीराज’

When and where will Samrat Prithviraj release on OTT

अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ 3 जून को सिनेमा घरों में पहुंच चुकी हैं। फिल्म सिनेमा घर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वही ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक दे सकती हैं। खबरों के अनुसार फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को दिए गए हैं। फिल्म को ओटीटी पर 29 जुलाई 2022 या उसके बाद रिलीज किया जा सकता है।

संतूर वादक भजन सोपोरी का हुआ निधन

‘Saint of santoor’ Bhajan Sopori passes away at 73

संतूर वादक भजन सोपोरी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। भजन सोपोरी का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ शर्म करो स्टार प्लस

रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही मे ट्विटर पर ‘स्टार प्लस तुम पर शर्म आती है’ ट्रेंड हुआ है। इसके पीछे की वजह है स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल गुम है किसी के प्यार में। दरअसल मौजूदा समय में लोगों को शो का ट्रैक बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है जिसकी वजह से ये ट्रेंड हुआ।

कंगना आगामी फिल्म ‘तेजस’ को सीधे OTT पर रिलीज करेंगी

Kangana Ranaut’s ‘Tejas’ To Get Direct OTT Release

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हाल ही में फिल्म धाकड़ में नज़र आईं थी ये फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हुई। वही अब कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ की तैयारियों में जुट गई हैं। खबरों के अनुसार ‘धाकड़’ के फ्लॉप होने के बाद ‘तेजस’ के निर्माता इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

क्रिकेटर दीपक ने गर्लफ्रेंड जया संग रचाई शादी

Deepak Chahar got married to long-time girlfriend Jaya Bhardwaj

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर ने आगरा के होटल में आयोजित भव्य समारोह में 2 जून को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज संग शादी रचाई। दीपक ने जाया को लंबे समय तक डेट करने के बाद पिछले साल यूएई में आईपीएल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में शादी के लिए प्रोपोज किया था.

Related posts