आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 6 November 2022

bollywood newsbollywood news

6 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 6 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

धोखाधड़ी के मामले में विवेक ओबेरॉय को राहत

High Court Dismisses Plea To Summon Actor Vivek Oberoi In Alleged Cheating Case

याशी मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने साल 2003 में विवेक ओबेरॉय और उनके परिवार पर धोखा देने का आरोप लगाया था। हाल ही में इस मामले में याचिकाकर्ता ने विवेक और उनके परिवार के खिलाफ समन भेजने की अर्जी डाली थी, लेकिन इस अर्जी को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन

Varun Dhawan Was Diagnosed With Vestibular Hypofunction

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वही इस बीच वरुण ने खुलासा किया है कि वह वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। यह बीमारी कान से जुड़ी हुई है, जिसमें आपके कान के अंदरुनी हिस्से पर असर पड़ता और साथ ही आपकी बॉडी का बैलेंस डिस्टर्ब होने लगता है।

कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर

Kantara Fame Rishabh Shetty Refuses To Work In Bollywood

कन्नड़ सिनेमा की फिल्म ‘कंतारा’ बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। महज 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने जमकर कमाई की। वही ‘कांतारा’ में नज़र आए ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की तारीफ भी हर कोई कर रहा है। वही हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से ऑफर मिले हैं लेकिन उन्होंने इन्हें ठुकरा दिया और वो फिलहाल कन्नड़ में ही फिल्में बनाना चाहते हैं।

स्प्लिट्सविला एक्स4 में नज़र आएंगी उर्फी जावेद

Urfi Javed to participate in MTV Splitsvilla X4

बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आने के बाद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी उर्फी जावेद जल्द ही रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स4 में नज़र आने वाली है। ये शो 12 नवंबर से वूट और एमटीवी पर आने वाला है।

टाइगर 3 में हुई इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री

Ridhi Dogra to star in Salman Khan and Katrina Kaif-starrer ‘Tiger 3’?

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वही अब खबरें है कि फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली है।

Related posts