आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 7 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन

Swabhimaan Actor Arun Bali Dies At 79

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है आज यानी 7 अक्टूबर को सुबह 4:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज उनके निधन के दिन उनकी अंतिम फिल्म गुडबाय रिलीज़ होने वाली है।

सुष्मिता सेन निभाएंगी ट्रांसजेंडर का किरदार

Sushmita Sen to play transwoman in biopic Taali

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन जल्द ही वेब सीरीज ताली में नज़र आने वाली है। वही हाल ही में सुष्मिता ने वेब सीरीज का फर्स्ट लुक शेयर किया है। ताली में सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी।

कानूनी पचड़े में फंसी आदिपुरुष

Adipurush Lands In Legal Trouble

प्रभास, कृति सेनॉन और सैफ अली खान की रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ कानूनी पचड़े में फंस गई है। दरअसल सर्व ब्राह्मण महासभा ने एक नोटिस जारी कर फिल्म के निर्देशक ओम राउत को चेतावनी दी है। जारी किए नोटिस में लिखा है कि फिल्म में दिखाए गए विवादित सीन्स को हटा दिया जाए या फिर मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दिन रिलीज होगी कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’

Katrina Kaif’s Film Phone Bhoot To Release On This Date

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म फोन भूत रिलीज़ के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं। फैन्स इन तीनों को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

नागिन 6 में होगी इस सितारे की एंट्री

‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ fame Suraj Sonik bags ‘Naagin 6’

टीवी के शो नागिन 6 में जल्द ही टीवी एक्टर सूरज सोनिक की एंट्री होने वाली है। सूरज सोनिक सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नजर आ चुके हैं और अब नागिन 6 में सूरज अहम किरदार निभाने वाले हैं।

Related posts