आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 8 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

जल्द ही नेवी मर्चेंट ऑफिसर से सगाई करेंगी कृष्णा मुखर्जी

Krishna Mukherjee to get engaged next month

ये है मोहब्बतें स्टार कृष्णा मुखर्जी जल्द ही सगाई करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा मुखर्जी 8 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई करेंगी। कृष्णा के बॉयफ्रेंड टीवी जगत के नही है उनके बॉयफ्रेंड नेवी मर्चेंट ऑफिस है।

स्प्लिट्सविला का हिस्सा बनेंगे अर्जुन बिजलानी

Arjun Bijlani to host the upcoming season of Splitsvilla

टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी जल्द ही स्प्रिट्सविला का हिस्सा बनने वाले हैं। अर्जुन बिजलानी शो में रणविजय सिंह को रिप्लेस करके होस्ट बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार स्प्लिट्सविला 14 के मेकर्स ने अर्जुन बिजलानी को ये ऑफर दिया है। हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं। 

एक बार फिर साउथ फिल्म के रीमेक में काम करेंगे शाहिद

Another South Indian film remake for Shahid Kapoor

शाहिद कपूर कबीर सिंह और जर्सी के बाद एक और साउथ फिल्म के रीमेक में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म मुंबई पुलिस के रीमेक में काम कर सकते हैं। वही इस फिल्म को रोशन एंड्रूज डायरेक्ट और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर सकते हैं। 

पांच साल बाद फिल्म रक्षाबंधन की मिला U सर्टिफिकेट 

Akshay kumar’s Movie, Raksha Bandhan, Gets ‘U’ Certification

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी के साथ यू (U) सर्टिफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेट उस फिल्मों को दिया जाता है, जिसमें किसी भी तरह के बोल्ड सीन या अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं होता है। बॉलीवुड में पांच साल बाद किसी फिल्म को यह सर्टिफिकेट दिया गया है। 

रिलीज़ से पहले तीन राज्यों में बैन हुई लाल सिंह चढ्ढा 

Aamir Khan’s ‘Lal Singh Chaddha’ banned in Uttar Pradesh, Madhya Pradesh and Haryana

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है लेकिन रिलीज़ से पहले फिल्म को तीन राज्यों में बैन कर दिया गया है। फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बैन किया है।

Related posts