आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 9 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

कृष्णा मुखर्जी ने की बॉयफ्रेंड से सगाई

Naagin fame Krishna Mukherjee gets engaged

एक्टर्स कृष्णा मुखर्जी ने बीते दिन मनाली में अपने बॉयफ्रेंड चिराग बटलीवाला से सगाई की है। कृष्णा के मंगेतर मर्चेंट नेवी में है। इस सगाई में जैस्मिन भसीन, अर्जित तनेजा, शिरीन मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

केआरके की जान को खतरा

KRK’s Life Is In DANGER

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कमाल के बेटे फैसल ने पिता के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि उनके पिता की जान खतरे में हैं। 9 दिनों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में केआरके को जमानत मिली है। 

काजोल का ओटीटी डेब्यू

Kajol is All Set To Play ‘The Good Wife’ in Her OTT Series Debut

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। काजोल “द गुड वाइफ – प्यार, कानून, धोखा” वेब सीरीज में नज़र आएंगी, एक्ट्रेस फिल्म में वकील की भूमिका निभाएंगी। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी देखी जाएगी।

16 सितंबर को सिर्फ 75 रुपये में देखें फिल्में 

Movie tickets at Rs 75 on National Cinema Day

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और देशभर के सिनेमाघर मालिकों ने मिलकर फैसला लिया है कि 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर फिल्मों के टिकट की कीमत महज 75 रुपये की जाएगी।

Related posts