Today Bollywood update कार्तिक आर्यन की फिल्म टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज से लेकर राज बब्बर के बेटे ने कबूला अपना रिश्ता इस एक्ट्रेस के साथ तक खास

Bollywood updateBollywood update

हार्दिक और नताशा ने की शादी

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी वाइफ नताशा ने दोबारा शादी की

नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

उर्फी का वैलेंटाइन डे लुक हुआ वायरल

उर्फी का नया लुक

अब वैलेंटाइन डे पर उर्फी ने अपना रेड हॉट अंदाज दिखाया है. रेड टू पीस ड्रेस में उर्फी सबसे ज्यादा बोल्ड लग रही हैं। उर्फी की ड्रेस भी काफी हटकर है। फुल बलून स्लीव्स की ये ड्रेस जो कहने को तो सिर भी ढ़क रही है, लेकिन उर्फी के फिगर को सबसे ज्यादा फ्लॉंट कर रही है। उर्फी के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शहजादा का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा होगी 17 फरवरी को रिलीज

कार्तिक आर्यन और कृति सैनॉन की फिल्म ‘शहजादा’ 17 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। फिल्म ‘शहजादा’ के टाइटल ट्रैक को खूब पसंद किया जा रहा है। कार्तिक आर्यन की फिल्म के टाइटल ट्रैक को सोनू निगम ने आवाज दी है। बताते चलें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म ‘शहजादा’ 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी संग अपना रिश्ता किया कन्फर्म

प्रतीक बब्बर और प्रिया बैनर्जी ने कबूला अपना रिश्ता

एक्टर प्रतीक बब्बर और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया। बताते चलें कि प्रतीक बब्बर ने साल 2019 में सान्या सागर के साथ शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया और दोनों अलग हो गए। फिलहाल, प्रतीक बब्बर और सान्या सागर ने तलाक नहीं लिया है।’

रामचरण ने किया अक्षय के गाने पर डांस

राम चरण ने किया अक्षय के गाने पर डांस

मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’ पर राम चरण ने किया डांसअक्षय कुमार और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ के गाने ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’ को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को आम से लेकर खास लोग पसंद कर रहे हैं और उस पर झूम रहे हैं। अब इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार राम चरण का नाम जुड़ गया है। कोरियाग्राफर गणेश आचार्य ने एक एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राम चरण और गणेश है

नीतू कपूर ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की ये तस्वीर

नीतू कपूर ने मनाया फैमली के साथ वेलेंटाइन डे

रबॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर अपना वैलेंटाइन वर्ल्ड दिखाया है। नीतू कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके साथ बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी, बेटा रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ‘मेरा वैलेंटाइन वर्ल्ड।’ नीतू कपूर की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि राहा कहां हैं।

Related posts