आज के बॉलीवुड समाचार: 01 अक्टूबर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी

Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi to release on this day

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को निर्देशक संजय लीला भंसाली अगले साल 6 जनवरी 2022 के मौके पर रिलीज करेंगे.

जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक की रिलीज डेट आयी सामने

Release date of John Abraham’s film Attack revealed

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने भी अपनी अगली फिल्म अटैक की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी 2022 को सिल्वर स्क्रीन पर देखी जाएंगी.

रिया चक्रवर्ती ने ठुकराया बिग बॉस 15 का ऑफर

Rhea Chakraborty turned down the offer of Bigg Boss 15

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को बिग बॉस 15 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए रिया को मोटी रकम भी ऑफर की गई है। मगर ताजा रिपोर्ट के अनुसार रिया ने ये ऑफर ठुकरा दिया है.

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ अब इस दिन होगी रिलीज

Ajay Devgan’s film ‘Maidaan’ will now release on this day

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ अब पूरी होने के करीब है। इस फिल्म के बारे में गुरुवार को एलान हुआ कि ये फिल्म अगले साल 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने किया सुसाइड

Kannada actress Soujanya commits suicide

मनोरंजन जगत से एक और हैरान करने वाली और दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने खुदकुशी कर मौत को गले लगा लिया। एक्ट्रेस का शव उनके बेंगलुरु स्थित घर से बरामद हुआ है।

Related posts