आज के बॉलीवुड समाचार: 03 जून 2021

Bollywood NewsBollywood News

नीति मोहन बनी माँ दी बेटे को दिया जन्म

Neeti Mohan and Nihaar Pandya Blessed With A Baby Boy

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी ऐक्टर निहार पांड्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स को दी जिसके बाद फ्रेंड्स और फैन्स दोनों को खूब बधाई दे रहे.

निर्देशक अश्विनी चौधरी के पिता का निधन

Director Ashwini Chaudhary’s father passes away

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अश्विनी चौधरी के पिता और हरियाणा के सार्वजनिक विमर्श में समता, न्याय, सच व लोकतांत्रिक मूल्यों की बुलंद आवाज माने गए चर्चित समाजसेवी डी आर चौधरी का कोरोना से ठीक होने के बाद निधन हो गया.

‘केजीएफ’ स्टार यश फिल्म इंडस्ट्री के 3000 कर्मियों की करेंगे मदद

Yash come forward to donate 5000 rupees to 3000 cinema workers

फिल्म ‘केजीएफ’ के ‘रॉकी भाई’ यानी सुपरस्टार यश  ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के 3000 कर्मियों की मदद के लिए बड़ा फैसला लिया है। यश ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मियों के खाते में पांच हजार रुपये भेजने का फैसला किया है. 

ड्राइव पर निकले टाइगर-दिशा को मुंबई पुलिस ने रोका

FIR Against Tiger Shroff, Disha Patani for Violating Covid-19 Pandemic Norms

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया है. दोनों बिना किसी वैध कारण ड्राइव पर निकले थे जहां उन्हें मुंबई पुलिस ने रोका और बिना किसी कारण इधर-उधर घूमने के लिये महामारी के नियमों के उल्लंघन के आरोप में धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया. 

फिल्म मेकर हंसल मेहता के पिता का निधन

Hansal Mehta’s father dies

फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। हालांकि, पिता के निधन की क्या वजह है, इसकी कोई खबर हंसल मेहता ने नहीं दी है।

Related posts