आज के बॉलीवुड समाचार: 05 जुलाई 2021

bollywood newsbollywood news

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का बदला नाम

Kartik Aaryan’s ‘Satyanarayan Ki Katha’ to Undergo Title Change

बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ सुर्खियों में है। फिल्म के टाइटल पर धार्मिक संगठनों द्वारा जताएं गए विरोध के बाद अब इसको बदलने का फैसला किया है. 

 एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने भव्य बिश्नोई से तोड़ी सगाई

Actress Mehreen Pirzada And Politician Bhavya Bishnoi Break Off Engagement

साउथ एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई से अपनी सगाई तोड़ दी है। मेहरीन ने सगाई तोड़ने वाली बात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है.

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 मे फिल्म ‘आई एम बन्नी’ की होगी स्क्रीनिंग

Film ‘I Am Bunny’ to be screened at Cannes Film Festival 2021

साल 2019 में बनी एक्ट्रेस रोशनी वालिया की फिल्म ‘आई एम बन्नी’ की स्क्रीनिंग इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में होगी। टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया सोनी के सीरियल ‘तारा फ्रॉम सतारा’ में लीड किरदार में नजर आ चुकी हैं। अब अपनी फिल्म के कान्स में पहुंचने पर एक्ट्रेस काफी खुश हैं.

पति राज कौशल के निधन के तीन दिन बाद मंदिरा बेदी ने उठाया ये कदम

Mandira Bedi removes her display picture on Instagram after husband Raj Kaushal’s demise

फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को आकस्मिक निधन हो गया। राज के जाने के बाद अब मंदिरा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी फोटो हटा दी है और इसकी जगह ब्लैक बैकग्राउंड लगा दिया है।

बीएमसी तोड़ेगी अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ की दीवार

BMC will demacate portion of Amitabh Bachchan’s Juhu bungalow

महानायक अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले प्रतीक्षा को लोग काफी पसंद करते हैं। बिग बी के इस बंगले का नाम काफी मशहूर है। लेकिन अब बुरी खबर ये है कि बीएमसी अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘प्रतीक्षा’ की एक तरफ की दीवार तोड़ने की तैयारी कर रही है.

Related posts