आज के बॉलीवुड समाचार: 05 अक्टूबर 2021

Top 5 newsTop 5 news

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत

Aryan Khan did not get bail

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित 3 आरोपियों को क्रूज शिप ड्रग पार्टी मामले में जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने आर्यन खान समेत अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेजा गया है.

अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ से टकराएगी चिरंजीवी की ‘आचार्या’

Chiranjeevi’s ‘Acharya’ to clash with Allu Arjun ‘Pushpa’

कोरोना वायरस के प्रकोप के कम होने के बाद निर्माता लगातार अपनी फिल्मों की रिलीज डेट जारी कर रहे हैं। वही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा’ दिग्गज कलाकार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण की फिल्म ‘आचार्य’ से टकराएगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट की माने तो ‘पुष्पा’ के निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज को अप्रैल 2022 तक स्थगित करने का फैसला ले सकते हैं. 

घनश्याम नायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुई ‘तारक मेहता’ की टीम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के घनश्याम नायक उर्फ ​​नट्टू काका की कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद मौत हो गई है। उनके अंतिम संस्कार में नम आँखों के साथ दिलीप जोशी और भव्य गांधी सहित ‘तारक मेहता’ शो की पूरी टीम शामिल हुई थी. 

जावेद अख्तर को आरएसएस के खिलाफ बोलना पड़ा भारी

जावेद अख्तर ने हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कथित टिप्पणी की थी, जिसके बाद अब वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। आरएसएस के खिलाफ बयानबाजी करने के चलते जावेद अख्तर पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जावेद अख्तर पर सोमवार यानी 4 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज करवाई गई। 

फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग के लिए चांदनी चौक में नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय बहुत जल्द फिल्म ‘रक्षाबंधन’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय दिल्ली पहुंच गए हैं और वहां पर उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो चांदनी चौक में दौड़ लगाते नजर आए. 

Related posts