आज के बॉलीवुड समाचार: 06 फरवरी 2021

Bollywood TelevisionBollywood Television

दृश्यम 2 मोहनलाल का ऐलान, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 2 अब जल्दी ही दर्शकों के बीच पहुंचने वाली हैं वही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 8 फरवरी को रिलीज किया जाएगा.

श्वेता तिवारी ने शेयर की अपनी शानदार तस्वीरें, फैन्स कर रहे तारीफ

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा हैं, फैन्स उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं.

जानिए किससे शादी करने जा रही हैं एवलिन शर्मा, शुरू कर दी है शॉपिंग

अपने क्यूट अंदाज से कम फिल्मों से ही सभी का दिल जीतने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। साल 2019 में एवलिन ने ऑस्ट्रेलिया के डॉ. तुषान भिंडी से सगाई कर ली थी, अब जल्दी ही दोनों शादी करने जा रहे हैं।

राखी सावंत के भाई राकेश ने कहा- रुबीना दिलैक को बिग बॉस से बाहर निकाल देना चाहिए

रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में हाल ही में राखी सावंत और रुबीना दिलैक के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान रुबीना ने राखी पर पानी फेंक दिया। इस पर राखी के भाई राकेश ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने रुबीना को शो से बाहर निकालने की मांग की है।

जैकलिन फर्नांडीस ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस अब उस घर में शिफ्ट हो गई हैं, जिसमें पहले प्रियंका चोपड़ा रहती थी। यह घर मुंबई के जुहू में है और इसकी कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Related posts